शहर के सबसे बड़े संजय बाजार का कायाकल्प करने की योजना पर हो रहा काम आयुक्त श्री मंडावी संजय बाजार में मटन मार्केट के पीछे नाला ना बनाने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के आयुक्त ने दिए निर्देश*

अभिषेक अवस्थी

*आयुक्त हरेश मंडावी ने आज शहर के संजय बाजार का दौरा कर सजय बाजार के कायाकल्प के योजना पर चल रहे कार्यों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया । आयुक्त श्री मंडावी ने संजय बाजार में दौरा के दौरान वहां की सफाई व्यवस्था पर सुधार होने के साथ ही पूर्ण रूप से बाजार स्थल में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त करने के लिए स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया । आयुक्त ने बताया कि शहर के सबसे बड़े संजय बाजार को सुवयस्थित करने की योजना पर निगम प्रशासन कार्य कर रहा है ,जिससे लोगों को एवं दुकानदारों को बाजार परिसर साफ सुथरा एवं सुव्यवस्थित तरीके व्यवस्थित रहे इस कार्ययोजना के साथ हम कार्य कर रहे हैं । आयुक्त ने बताया संजय मार्केट के पार्किंग के लिए सामने के दो स्थलों को वाहन पार्किंग के लिए उपयुक्त बनाया जा रहा है*

Express MPCG