भरत भारद्वाज
फरसगांव – फरसगांव थाना पुलिस जुआ पर बडी कार्यवाही की है । जुआ खेलते तीस जुवारियो को पकड़कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है ।
कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिल कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में फरसगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री,जुआ जैसे सभी अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही कर रहे हैं । फरसगाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नालाझार में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई । मुखबीर की सूचना पर गुरुवार की रात
ग्राम पासंगी सामुदायिक भवन के किनारे जुआ खेलते 30 जुवारीयो को पकड़ा गया ।
*पकड़े गए जुवारी*
कृष्णा बघेल(फरसगांव), सत्येन्द्र मष्ठावी(फरसगांव), दिनेश दुग्गा ( फरसगांव), मनीष सोनी(फरसगांव), श्रवण कुमार पाण्डे (बरकई), भारत सिंह पाण्डे (बरकई), अमर लाल पुजारी (फूपगांव), दानूराम नेताम (गटटीपलन), दौलतराम बघेल (पलोरा ), भरत कार्यम (खेतरपाल), राजकुमार बघेल ( फरसगाव) , संजय प्रधान (पलोरा ) , समरथ पाण्डे पिता मंगलूराम (पासंगी), दिनेश मरकाम (बानगांव ) , कानूराम सलाम (पासंगी ) , जगजीवन कश्यप (पासंगी), मनीष कुमार संचेती ( कांकेर) हरिचन्द सिन्हा (कांकेर), लोकनाथ यादव (धनोरा), विनोद कुमार , महेन्द्र पोयाम (पासगी ), राम प्रसाद नेताम (सोनाबेड़ा ) , अमलसाय मण्डावी (सोनाबेडा ), विनोद कुमार पाण्डे (पासंगी), रितेश कुमार यादव ( बानगांव ) , मंशाराम कुलदीप (बानगांव ), पदम पाण्डे (बुडरा) , प्रीत कुमार मरकाम ( पासंगी ) , सगराम मरकाम (पासगी) , श्याम कुमार पोटाई ( गहीरबाहर )
सभी जुवारियो के पास से ताश के 52 पत्ती सहित कुल 174000 रूपये नगदी जप्त किया गया, सभी जुवारियो के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विजय वर्मा, उप निरीक्षक नरेश साहू, सउनि. सुरेन्द्र बघेल, आरक्षक कृष्ण कुमार सोनवानी, शंकरलाल मरकाम, किरण नेताम, धनीराम सलाम, मनोज वट्टी, सदेश सोरी प्र.आर. प्रेमलाल नाग, अमरनाथ नाग, रोहित पोषार्य, आरक्षक सोमनाथ मण्डावी, बालसिंह मण्डावी की सराहनीय भूमिका रही।
