लंजोड़ा, कोकोडाजुगानार और बरकई में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनओं का किया गया सम्मान

भरत भारद्वाज

फरसगांव – फरसगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत लंजोड़ा, कोकोडा जुगानार और माकडी ब्लॉक के ग्राम बरकई में 23 नवंबर को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मितानिन दिवस मनाया गया । मितानिन दिवस पर मितानिन माता बहनों के कार्य को सराहना करते हुए श्रीफल व साड़ी भेंट किया गया उनका सम्मान किया गया । मितानिन आम जनों के साथ जुड़कर अपनी अनवरत सेवाएं प्रदान करने के लिए सभी मितानिमो को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान लंजोड़ा सरपँच अनिता नेताम , सचिव सुर्जन कोर्राम, ग्राम कोकोडाजुगानार सरपँच जयलाल नाग, ग्राम बरकई सरपंच बलीराम मरकाम साहित तीनो ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि मितानिन उपस्तिथ रहे ।

Express MPCG