
कांकेर@ अभिषेक सिंह ठाकुर
*पशुधनन विभाग द्वारा गौठानों में जागरूकता अभियान प्रारंभ,*
दुर्गूकोंदल- गौठानों में शतप्रतिशत पशुओं का समावेश हो, गौठानों में अधिक से अधिक पैरा दान हो ,तथा गांव के शत प्रतिशत ग्रामीण गोबर विक्रय गौठानों में ही करें , पिछले दिनों गोधन न्याय योजना की विकास खंड स्तरीय समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर कांकेर द्वारा, इस विषय में हर गौठान ग्राम में जागरूकता अभियान प्रारंभ करने का जिम्मा पशुधन विभाग को सौंपा गया, कलेक्टर के आदेश का परिपालन करते हुए, पशुधन विभाग के उप संचालक डा. सत्यम मित्रा के मार्गदर्शन में पशुधन विभाग द्वारा गौठानों में जागरूकता अभियान प्रारंभ कर ग्रामीणों से अधिक से अधिक पैरा दान व गोबर विक्रय हेतु अपील की जा रही है,गौठान समिति के सदस्यों, महिला स्वसहायता समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क कर,गांव में मुनियादी करा कर गौठानो में बैठक आयोजित कर,गोधन न्याय योजना को सफल बनाने की अपील की जा रही है,अभी तक गौठान ग्राम दमकसा,पेड़ावारी,तरहूल,जाड़ेकुर्से व आमाकड़ा मे जागरूकता अभियान संपन्न हो चुका है,शेष ग्रामों में निरंतर जारी है ,ईसके अलावा गौठान समिति से अनुरोध किया जा रहा है कि गौठानों में मवेशियों के लिए पर्याप्त पेय जल तथा चरवाहे की ब्यवस्था पर भी विशेष देने के लिए कहा जा रहा है।आवश्यकतानुसार पशु चिकित्सा शिविर और टिकाकरण शिविर भी गौठानों मे आयोजित की जा रही है,ईसके लिए ग्राम पंचायत सचिवों और गौठान के नोडल अधिकारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।दुर्गूकोंदल विकास खंड के विकास खंड पशु चिकित्सा अधिकारी डा.राहूल ठाकुर डा.टीकेश्वर ठाकुर,डा.अलका ठाकुर, डा.सच्चिदानंद सरकार,सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी प्रकाश ठाकुर,सुंदर दास कुलदीप, हृदय पटेल,फरसुराम पटेल,बाबू लाल,रमेश गावरे, राकेश नेताम ,दुरूगसाय कोमरे, गिरवर ध्रूव द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
