भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी करेंगी कोंडागांव का दौरा, केशकाल विधानसभा में होगा रोड शो एवं कोंडागांव विधानसभा में करेंगे जनसभा को संबोधित

फागु यादव

भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी कल 5 नवंबर रविवार को कोंडागांव जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दे की स्मृति ईरानी भारत सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं और भाजपा की स्टार प्रचारक है। स्मृति ईरानी के दौरे से कोंडागांव जिले में सियासी समीकरणों में बदलाव की पूरी संभावना है। वहीं ईरानी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश दिख रहा है। उनका मानना है कि केशकाल विधानसभा भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम तथा कोंडागांव विधानसभा प्रत्याशी सुश्री लता उसेंडी को उनके दौरे से और ज्यादा मजबूती मिलेगी। मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी केशकाल, बहीगांव और फरसगांव में रोड शो करेंगी तत्पश्चात कोंडागांव पहुंचकर एनसीसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी।

Express MPCG