फागु यादव

भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोंडागांव के पदेन संरक्षक एवं जिला कलेक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारी) कोंडागांव के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत कब–मास्टर पवन कुमार साहू, शासकीय प्राथमिक शाला मुरारीपारा बड़ेबेंदरी एवं फ्लॉक लीडर श्रीमती दीपमाला वैष्णव शासकीय प्राथमिक शाला बाजारपारा कोंडागांव के नेतृत्व में दिनांक 4.11.2023 को मुरारीपारा बड़ेबेंदरी एवम् बाजार पारा कोंडागांव में कब–बुलबुल टीम के द्वारा रंगोली, नारा लेखन, मानव श्रृंखला एवं रैली के माध्यम से मतदाता जन–जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बाजारपारा कोंडागांव एवं मुरारीपारा बड़ेबेंदरी में राहगीरों, यात्रियों एवं ग्राम वासियों को 7 नवंबर 2023 को “सब काम छोड़कर –सर्वप्रथम वोट डालने “हेतु प्रेरित किया गया तथा लोगों को जागरुक करते हुए नारा लेखन, एवं बुलबुल टीम के छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए निर्धारित मतदान केंद्र में 7 नंबर 2023 को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु आम लोगों से अपील किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कब–मास्टर पवन कुमार साहू , फ्लॉक लीडर श्रीमती दीपमाला वैष्णव,शिक्षिका श्रीमती सुधा अवस्थी एवम श्रीमती मंजू लता उईके का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान करने में सहयोग करने हेतु शपथ दिलाया गया।
