भानुप्रतापपुर के चुनावी आमसभा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर बरसे

भानुप्रतापपुर के चुनावी आमसभा मे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर बरसे

भानुप्रतापुर के चुनावी आमसभा मे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर बरसे

कांकेर / जिले के भानुप्रतापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आज चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके एक साथी ने बिहार में चारा घोटाला किया था और छत्तीसगढ़ में ये गोबर घोटाला किया है यह इनकी प्रवृत्ति है। सरकार यहां की जनता के साथ धोखाधड़ी कर रही है । इन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं है । हम घर तक नल से पेय जल पहुंचाएंगे । छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया ।

 

माइनिंग का पैसा छत्तीसगढ़ में लगना चाहिए था वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया । कांग्रेस विकास नहीं सत्ता को अपनी बपौती समझती है । छत्तीसगढ़ को विकास का गढ़ बनना चाहिए । उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक समस्या है , कांग्रेस नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार की जन्मभूमि है । काग्रेस के पार्टनर ने बिहार में चारा घोटाला किया, छत्तीसगढ़ सरकार ने गोबर घोटाला कर दिया ।

 

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस लव जिहाद के लिए वर्ग विशेष को उपद्रव करने का प्रश्रय देती है । धर्मांतरण की गतिविधियों को प्रश्रय दे रही है । यहां के नागरिकों को विकास से दूर कर रही है । अउ नई सहिबो, बदल के रहीबो के नारे के साथ अपना उद्बोधन समाप्त किया ।

Express MPCG