भाजपा ने निकाली विशाल मोटर साइकिल रैली, विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां परवान चढ़ रही, जनता की सेवा पहली प्राथमिकता, प्रदेश में बन रही भाजपा सरकार – किरणदेव

आर एस भटनागर

जगदलपुर। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ती ठंड के साथ बढ़ रही है। राजनीतिक दल प्रचार में समूची शक्ति झोंक रहे हैं। जगदलपुर विधानसभा में आज गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी ने शहर में विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। सैकड़ों वाहनों में हजारों कार्यकर्ताओं ने रैली की शक्ल में सारे शहर में भ्रमण किया।

मांई दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष भाजपा प्रत्याशी किरणदेव ने हरी झंडी दिखा कर मोटर साइकिल रैली को रवाना किया और स्वयं भी मोटर साइकिल रैली में शामिल हुये। सुबह 11 बजे से आरंभ मोटर साइकिल रैली सारे शहर में घूमकर दोपहर में वापस मंदिर पहुँच कर पूर्ण हुई। कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश से भाजपा के पक्ष में आमजन से समर्थन मांगा। भाजपा प्रत्याशी किरणदेव ने कहा कि जनता की सेवा ही पहली प्राथमिकता है। मौजूदा विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा, यह निश्चित हो चुका है। कांग्रेस के कुशासन का अंत करने का मन जनता ने बना लिया है।

Express MPCG