प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांकेर के गोविंदपुर में विजय संकल्प महारैली में विशाल जनसभा को किया संबोधित

कांकेर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांकेर के गोविंदपुर में विजय संकल्प महारैली में विशाल जनसभा को संबोधित करते कहा कि आज बस्तर की इस पावन धरती से मुझे भी भाजपा के संकल्प से जुड़ने का अवसर मिला है। भाजपा का संकल्प- छत्तीसगढ़िया पहचान को सशक्त करने का है। हर गरीब, आदिवासी, पिछड़े के हितों की रक्षा का है। छत्तीसगढ़ को देश के टॉप राज्यों में लाने का है।छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस ने टूटी-फूटी सड़कें दी हैं। आप लोगों को कांग्रेस ने बीमार-बदहाल स्कूल, अस्पताल दिए हैं। कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस शासन में आपको नौकरियों की बंदरबांट, हत्या, अपराध, हिंसा, यही सब कुछ मिला है। इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है- अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो!

उन्होंने आगे कहा कि गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हम आपके वर्तमान और भविष्य, दोनों की चिंता करते हैं। इसलिए बीते 9 वर्षों के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनका लक्ष्य एक ही रहा- गरीब का कल्याण। आपने देखा है, कोरोना का इतना बड़ा संकट आया। दुनिया के अनेक देशों में खाने का संकट पैदा हो गया। अपने गरीब भाई-बहनों को इस परेशानी से बाहर निकालने की चिंता भी आपके सेवक मोदी ने ही की। भाजपा सरकार ने आपके लिए मुफ्त राशन देने वाली योजना बनाई। लेकिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में इस योजना में भी घोटाला कर दिया।

 

आजादी के अनेक दशक तक कांग्रेस की सरकारें पूरे देश में रही हैं। लेकिन गरीब के घर शौचालय नहीं था, पानी की सुविधा नहीं थी, गैस कनेक्शन नहीं था, बैंक में खाता तक नहीं था। छत्तीसगढ़ में तो परिस्थतियां और भी विकट थीं। ये काम भी आपके आशीर्वाद से मोदी ही कर रहा है। मोदी को आपके स्वास्थ्य की, इलाज पर होने वाले खर्च की भी चिंता है। बस्तर से ही मैंने आयुष्मान भारत योजना के तहत गांव-गांव अच्छे अस्पताल बनाने के अभियान की शुरुआत की थी। आज देश के लोगों ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में भी तमाम ऐसे ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ बनाए गए हैं।

मोदी की गारंटी यानि हर गारंटी पूरा होने की गारंटी। 9 साल पहले तक जो काम असंभव लगते थे, वो काम भी हमने पूरे किए हैं, क्योंकि उनकी गारंटी मोदी ने दी थी। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण भी मोदी ने ही पक्का किया है। देश के इतिहास में पहली बार भाजपा ने एक आदिवासी परिवार की बेटी को राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया, लेकिन कांग्रेस ने उनका भी विरोध किया। उनके खिलाफ अपप्रचार किया, भला बुरा कहा, कांग्रेस का ये विरोध भाजपा के खिलाफ नहीं था, बल्कि आदिवासी बेटी के विरोध में था। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की जब छत्तीसगढ़ में सरकार बनेगी शपथ ग्रहण होगा तो उसके लिए मैं आप लोगो को निमंत्रण देने आया हूं आप लोग आएंगे न ।

भाषण के प्रमुख बिंदुओ पर एक नजर…..

सबको मिलेगा पक्का घर

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बस्तर की जनता कह रही है, अऊ नई साहिबो बदल के रहिबो, हमने गरीबों के लिए पक्के मकान की योजना बनाई, हमने 4 करोड़ गरीबों को पक्का मकान दिया, हमारी योजना आगे भी जारी रहेगी। लेकिन यहां की कांग्रेस गरीबों के मकान के रोड़े अटका रही है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं वादा करता हूं मोदी की गारंटी है सरकार बनने के बाद PM आवास योजना को और तेज किया जाएगा, सबको पक्का घर मिलेगा।

मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरा होने की गारंटी…..

कांग्रेस ने हमारी मुफ्त राशन देने की योजना में भी घोटाला किया, मोदी को आपके स्वास्थ की भी चिंता है, बस्तर से आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी। हमने हजारों जन औषधि केंद्र खोले हैं ताकि गरीबों को सस्ते में दवाई मिल सके। हमने अटल पेंशन और मानदान बढ़ाया, मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरा होने की गारंटी है। ये गंगाजल की झूठी कसम खाते हैं, महिलाओं को आरक्षण का वादा भी हमने पूरा किया। हर वर्ग तक विकास पहुंचे ये भाजपा की नीति है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया, कांग्रेस का विरोध आदिवासी का विरोध है इनको इसकी सजा देंगे न। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य की जनता और भाजपा ने मिलकर काम किया। जब तक कांग्रेस की सरकार रही, वे यहां भाजपा सरकार से दुश्मनी निकालते रहे। लेकिन हमने फिर भी राज्य के विकास के लिए काम किया। यह चुनाव सिर्फ एक विधायक या मुख्यमंत्री चुनने के लिए नहीं है, बल्कि यह आपका और आपके बच्चों का भविष्य तय करने का चुनाव है।”

पीएम मोदी ने कहा कि धान की खरीदी पर कांग्रेस ने झूठ बोला, 9 साल में केंद्र सरकार ने धान किसानों से 1 लाख करोड़ का धान खरीदी है। कांग्रेस झूठ बोलती है कि ये पैसे उन्होंने दिया है। बैंक खाते में जमा हो, बिचोलियों के पास न जाए ये प्रबंध मोदी ने कर दिया है। अब छत्तीसगढ़ के धान किसानों की गारंटी है। पीएम ने कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को 28 हजार रुपए मोदी की सरकार ने दिया है। सरकार बनेगी आपके श्रीअन्न की अच्छी कीमत मिलने वाली है। मेरे परिवारजनों कांग्रेस मक्का प्लांट की तरह फेल हैं, किसानों को पैसा मिलेगा, लेकिन आज तक प्लांट नहीं लगा। एथनॉल की बात कही थी, लेकिन सब अटका है। पीएम मोदी ने कहा ‘बताओ कक्का, कहां गया हमारा मक्का- यह बस्तर के किसान पूछ रहे हैं। पीएससी घोटाला को लेकर पीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने युवाओं के साथ छल किया, पीएससी को कांग्रेस कमेटी की दफ्तर बना दिया। कांग्रेस के लोगों के बच्चे ही भर्ती किए गए, परिवारवाद, भ्रष्टाचारा, भाई-भतीजावाद ही कांग्रेस की नीति है। शराबबंदी को लेकर पीएम ने कहा कि याद कीजिए दाई-दीदी, शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। दाई-दीदी अब कह रही है अउ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो। पीएम ने कहा कि कांग्रेस गाय से नफरत करती है। गाय के नाम पर गौठान घोटाला कर डाला। पीएम ने कहा कि खुलासा कर रहा हूं, कांग्रेस ने दावा किया है 300 से ज्यादा प्लांट चालू करवाए, लेकिन हमने वेरीफिकेशन करवाया तो 250 प्लांट तो फर्जी हैं, मात्र कागज पर हैं। डीएमएफ घोटाले पर पीएम ने कहा कि मोदी ने तय किया खनिज से होने वाली आय का बड़ा फंड लोकल में देंगे, डीएमएफ के रूप में, लेकिन कांग्रेस ने इसकी बंदरबांट कर दी।

Express MPCG