यूनिक रीड इंग्लिश मीडियम स्कूल सेमरा में छ ग राज्य स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया,जहां छत्तीसगढ़ महतारी की झांकी हल चलाता किसान के साथ दिखाया गया

अभिनव अवस्थी

यूनिक रीड इंग्लिश मीडियम स्कूल सेमरा में छ ग राज्य स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया,जहां छत्तीसगढ़ महतारी की झांकी हल चलाता किसान के साथ दिखाया गया ! जिसमे धान उगाता किसान, धान काटते किसान व धान सफाई करते किसान पर बच्चों का एक कार्यशाला खेत और खलिहान में रखा गया!अतिथि स्वरूप पालक गण हंडू साहू जी,नीरज साहू जी,भावेश साहू जी, थे,! प्रिंसिपल पवन कुमार साहू जी ने बच्चों को छत्तीसगढ़ की स्थापना पर वृत्तांत बताए, साथ ही छत्तीशगढ़ी सभ्यता – संस्कार व परंपरा तीज -त्योहारों से अवगत कराएं जहां बच्चों को हमारे छत्तीशगढी त्यौहार व्यंजन खुरमी,ठेठरी, चीला,सोहारी भजिया, फरा ,पान रोटी, अरसा, बोरे बासी के बारे में बताया गया ,साथ ही बच्चों का एक कार्यशाला रखा गया, वाइस प्रिंसिपल देवी लक्ष्मी साहू ने इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को छत्तीसगढ़ के लोक परम्परा,रीति रिवाज, खान पान, खेत खलिहान, रहन सहन,वेश भूषा आदि से जोड़ना बताया

Express MPCG