अभिषेक अवस्थी
सुकमा। : खरगे से पहले सीएम बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि पहली बार खरगे आये हैं उनका ताली बजा कर स्वागत करें। सीएम ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में कुछ समय रह गया है आज का दिन विशेष है। आज के ही दिन हमारा राज्य बना क्योंकि चुनाव चल रहा है अचार सहिता लगा है इसलिए भव्य कार्यक्रम नही हो रहा है। हम केवल तीन साल सत्ता में रहे दो साल कोरोना में बीत गया हमने फिर भी विकास किया।
सीएम बघेल ने रमन सिंह पर बोला हमला
सीएम बघेल ने पूर्व की रमन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि रमन सिंह के राज में आदिवासियों पर अत्याचार , फर्जी एनकाउंटर होता था वनोपज का हमने सही मूल्य दिया मैं आपसे पूछना चाहता हूं आपको कभी
