अभिषेक अवस्थी
*स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के.के नेतृत्व में जगदलपुर शहर के मुख्य मार्केट में मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।* *मतदाता जागरूकता रैली में जगदलपुर विधान सभा के प्रेक्षक श्री सुब्रत गुप्ता भी शामिल हुए।*
*जागरूकता रैली एसबीआई चौक से निकाला गया जो मुख्य बाजार से होकर संजय मार्केट होते हनुमान मंदिर चौक, चांदनी चौक होते वापस एसबीआई चौक पहुँचे। रैली में मतदान करने का नारा जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लगाया गया साथ ही कलेक्टर और प्रेक्षकों सहित अन्य अधिकारियों ने दुकानों में चुनई तिहार में सहभागी बनने और 7 नवम्बर को मतदान करने आमचो वोट आमचो बस्तर वाली पोस्टर भी चस्पा की गई।*
