जलील अहमद बनाए गए एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष

आर एस भटनागर

जगदलपुर। एन.एस.यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने विधानसभा चुनाव के दौरान जगदलपुर के जलील अहमद को छत्तीसगढ़ एनएसयूआई का उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। जलील काफी लंबे समय से एनएसयूआई से अपनी राजनीति की शुरुआत की और विभिन्न पदों पर रहकर छात्र संगठन को मजबूती देने का काम किया। उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें ये दायित्व दिया गया है। जलील यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के करीबी माने जाते हैं। संगठन ने जो जवाबदारी उन्हें दी है, उसे वे ईमानदारी से पूरा करते हुए इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 70 प्लस सीट दिलाने के लिए वह प्रदेश के सभी जिलों में जाकर यूथ को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे।

Express MPCG