बस्तर मे सटोरियो पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही,38 लाख 63 हजार 2 सौ रुपए नगद बरामद

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

बस्तर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा लेने वाले स्टोरियो पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है.मामले मे आरोपी से 38लाख 63 हजार 200रुपए नगद बरामद की है.थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्तियो के द्वारा शहर मे ऑनलाइन वाट्सअप मैसेज से ऑनलाइन अंको पर रूपये का हारजीत का दांव लगाकर सट्टा का व्यवसाय चला रहे है.पुलिस ने कार्यवाही हेतु अलग अलग टीम गठित किया गया टीमो के द्वारा शहर मे संजय ईतवारी बाजार मे दो संदिग्ध व्यक्तियो की पहचान कर घेराबंदी कर हिरासत मे लिया गया जिनके द्वारा मोबाईल और लेपटाप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ सट्टा खेलाते पाया गया पुलिस ने मामले मे दंतेश्वर राव, रितेष कुमार त्रिवेदी को हिरासत मे लिया है इनके कब्जे से 1 लेपटाॅप, 10 नग मोबाईल, नगदी रकम 38,63,200 रूपये व सट्टा पर्ची 15 नग, एटीएम कार्ड व पासबुक को बरामद कर, जप्त किया गया है। दोनो आरोपियो के विरूद्ध थाना कोतवाली मे जुआ अधिनियम की के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया आरोपियो को गिरफ्तार कर, न्याययिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया…

Express MPCG