कांकेर/ अंतागढ़ विधान सभा सीट पर कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अनूप नाग की पत्नी कांति नाग (कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि) को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में कांग्रेस पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से6 वर्षो के लिए निष्कासित किया । इससे पहले कल ही अनूप नाग का निष्कासन किया गया है ।
