फागू यादव
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को कोंडागांव जिले के फरसगांव में आयोजित चुनावी सभा में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान दो बड़ी घोषणा की है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कॉंग्रेस की छत्तीसगढ़ में सरकार बनी तो तेंदूपत्ता संग्रहकों को हर साल 4000 रुपए का बोनस दिया जायेगा। प्राथमिक स्कूल से कॉलेज तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। चाहे मेडिकल कॉलेज हो, इंजीनियरिंग, एग्रीक्लचर कॉलेज हो, पढ़ाई के लिए एक रुपया भी नहीं देना पड़ेगा। जातीय जनगणना को लेकर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा की देश में जरूरी है जाति जनगणना। इससे सभी वर्ग के लोगो को उनके जनगणना के हिसाब से सरकार लाभ पहुंचाने का काम करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि देश का जल, जंगल और जमीन आदिवासियों की है जिसे छीनकर भाजपा सरकार बड़े उद्योगपतियों को देना चाहती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी आदिवासियों को उनका हक दिलाना चाहती है। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, सरकार दो तरह की होती है, एक सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, बेरोजगारों को मदद करने में अपनी पूरी शक्ति लगा देती है। दूसरी सरकार चुने हुए अरबपतियों, अडानी जैसे लोगों को मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आते हैं बड़े-बड़े वादे करके चले जाते हैं। हर एकाउंट में 15-15 लाख डालने की बात कही थी। कई वादे किए पर एक वादे उन्होंने पूरा नहीं किया। कांग्रेस जो कहती है उसे करके दिखाती है। इस दौरान भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि डॉ रमन सिंह की सरकार ने छत्तीसगढ़ को सिर्फ लूटने का काम किया। कांग्रेस की सरकार आते ही हमने 2 घंटे में किसानों का कर्ज माफ कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आदिवासियों के हितों पर ध्यान रखते हुए उनकी सरकार अब 67 प्रकार के लघुवनोपज की खरीदी कर रही है। आपको बता दें इस दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, उप मुख्यंमत्री टीएस सिंह देव, दीपक बैज, कुमारी शैलजा, चरण दास महंत, फूलोदेवी नेताम , सन्तराम नेताम, मोहन मरकाम, रवि घोष सहित कॉंग्रेस के दिग्गज नेता एवम कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्तिथ रहे।
