

*विकासखंड मुख्यालय दुर्गुकोंडल के उन्मुक्त खेल मैदान में संयुक्त छात्रावास आश्रम दिवस समारोह संपन्न*कार्यक्रम में26 आश्रम छात्रावास के 1600 छात्र छात्राएं शामिल हुए ।
कांकेर@ अभिषेक सिंह ठाकुर
दुर्गुकोंदल 22 जनवरी 2023 विकासखंड मुख्यालय दुर्गुकोंदल में 21 जनवरी को मुक्त खेल मैदान दुर्गुकोंदल में संयुक्त छात्रावास आश्रम दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहां छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक नृत्य एकल नृत्य निबंध चित्रकला कविता भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था सामूहिक नाटक प्रसन्न एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत की गई जिसमें अतिथियों के द्वारा छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया वही छात्र-छात्राओं के प्रस्तुतीकरण थे लोगों का पूरा मनोरंजन किया गया कार्यक्रम में *भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती सावित्री मनोज सिंह मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई*। समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री मनोज सिंह मंडावी ने अपने संबोधन में कहा की आश्रम छात्रावास दिवस समारोह कार्यक्रम बच्चों के शैक्षणिक नैतिक सामाजिक सांस्कृतिक बौद्धिक विकास हेतु यह एक अच्छा कार्यक्रम है साथ ही बच्चों को छात्रावास आश्रम जीवन एक सकारात्मक सोच व्यवहारिक जीवन में सफल पूर्वक शैक्षणिक गतिविधि सीखने छात्रावास जीवन बच्चों के लिए सचमुच प्रतिस्पर्धा एवं सुखमय जीवन का आधार है जिसमें शिक्षा ग्रहण अति महत्वपूर्ण है उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि शिक्षा पर विशेष ध्यान देवें शिक्षा ही महत्वपूर्ण युवा पीढ़ी के लिए है और ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई पर फोकस करें ताकि परीक्षा परिणाम भी अच्छा हो साथ ही सरकार के द्वारा आज जगह जगह अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ की जा रही है जिसमें गांव के बच्चों का भी भागीदारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है और गांव के बच्चे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश ले रहे हैं और दिनोंदिन अंग्रेजी माध्यम स्कूल बढ़ते जा रही है उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए शैक्षणिक शारीरिक मानसिक बौद्धिक एवं अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देवें और अपना परिवार समाज गांव ब्लॉक तहसील प्रदेश देश का नाम रोशन करे श्रीमती सावित्री मंडावी ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए छात्र छात्राओं को ₹10000 का पुरस्कार भेंट किया समारोह कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोप सिंह आंचला विधायक प्रतिनिधि हुमन सिंह मरकाम सर्व आदिवासी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष ललित नरेटी जिला पंचायत सदस्य अमिता उयके जनपद अध्यक्ष संतों दुग्गा जनपद सदस्य सुश्री मुकेशवरी नरेटी, धनीराम ध्रुव, गोपी बढ़ाई, राधा जैन, अशोक जैन, सरपंच पार्वती सोरी, धनेश नरेटी, सगनी तुलावी राजू सघोडिया आनंद तेता हीरा कोमरा सुखचद प्रजापति जीवन उयके सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर खंड शिक्षा अधिकारी एस पी कोसरे प्राचार्य एकलव्य विद्यालय बैजनाथ नरेटी खंड स्रोत समन्वयक आर आर यादव विकासखंड के समस्त आश्रम छात्रावास के अधीक्षक अधीक्षका शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं पालक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
