दुर्गूकोंदल। हाहालद्दी माइंस में परिवहन कार्य चालू कराने की मांग को लेकर धरना पर बैठे हाहालद्दी चाहचाड़ ट्रक परिवहन संघ

कांकेर@अभिषेक सिंह ठाकुर

दुर्गूकोंदल। हाहालद्दी माइंस में परिवहन कार्य चालू कराने की मांग को लेकर धरना पर बैठे हाहालद्दी चाहचाड़ ट्रक परिवहन संघ के सदस्यों ने 21जनवरी दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हाहालद्दी चाहचाड़ ट्रक परिवहन संघ 22जनवरी को भी धरना प्रदर्शन करेगी। और 23जनवरी को मुख्य चौक दुर्गूकोंदल में चक्काजाम कर अपनी आवाज बुलंद करेगी। संघ के अध्यक्ष श्रीराम बघेल, उपाध्यक्ष धन्नालाल सिन्हा, सचिव घसियाराम सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुमन नाग, हेमंत नाग, पुरनसिन्हा, बिरेंद्र सिंह ठाकुर, शकुन्तला नरेटी ने बताया कि हाहालद्दी माइंस में परिवहन कार्य 18जनवरी से अनिश्चित समय के लिए बंद कर दी गई है। इससे पूर्व भी 4महिने तक हाहालद्दी के श्री बजरंग आयरन ओर माइंस में परिवहन कार्य बंद थी, अब फिर से परिवहन कार्य माइंस प्रबंधन के द्वारा बंद कर दी गई है। हम सभी ट्रक मालिक पिछले कर्ज से उबर नहीं पाए हैं, फिर परिवहन कार्य बंद कर कंपनी हमारी परेशानी बढ़ा दी है। इसलिए परिवहन कार्य चालू कराने की मांग को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किये हैं, और संघ के सभी ट्रक मालिक मिलकर 23जनवरी को चक्काजाम करेंगे। ताकि ट्रक मालिकों का दर्द शासन प्रशासन तक पहुंचे।

Express MPCG