
*आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोदापाखा द्वारा आयोजित योग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर पाउरखेड़ा में जारी*
कांकेर@अभिषेक सिंह ठाकुर
दुर्गुकोंदल विकासखंड अंतर्गत आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोदापाखा द्वारा आयोजित ग्राम पाऊरखेडा में पांच दिवसीय योग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर के आज तृतीय दिवस में योग शिक्षक शिवप्रसाद बघेल द्वारा योगाभ्यासीयो को योग के विभिन्न आसान पवनमुक्तासन ,सुखासन ,वज्रासन, ताड़ासन ,मकरासन, भुजंगासन, नौकासन, प्रणामयाम ,ध्यान ,आदि का अभ्यास कराते हुए, योग के महत्व के बारे में जानकारी दी की आज संपूर्ण विश्व में योग के कारण क्रांति आ गई है, योग को एक विज्ञापन के रूप में मान्यता दी गई है, महाभूत से ही मनुष्य के शरीर एवं मन की संरचना हुई है। आज मनुष्य नैतिकता की दौड़ से यंत्र वत हो गया है उनका अध्यात्मिकता का विकास अवरुद्ध सा हो गया है। अर्थ प्राप्ति की भागम भाग से शांति लुप्त प्रायः हो गई है । इसलिए भौतिक और अध्यात्मिकता का सामाजस्या आवश्यक हो गया है ,और इसके लिए एकमात्र योग ही वाह सुगम पथ है। जिसके माध्यम से जीवन की उद्देश्य की प्राप्ति की जा सकती है ,योग एक विज्ञापन के साथ यह जीवन शैली एवं पद्धति जिससे मनुष्य निरोग स्वास्थ्य सुंदर पवित्र और सक्षम रहता हुआ। जीवन पर्यंत सुख और परम आनंद का अनुभव करते हुए, उच्च शिविर प्राप्त कर सकता है ,यही योग विद्या का वास्तविक रहस्य है। योग शिविर का समापन 23 तारीख को होगा। ग्राम वाटिनाटोला 24 तारीख को पांच दिवसीय योग शिविर प्रारंभ होगा ।योग शिविर के साथ प्रतिदिन रोग निदान आयुर्वेद चिकित्सा एवं जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। जिससे अंदरूनी क्षेत्र के ग्रामीणों स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिदिन आयुष काढा का वितरण क्या जा रहा है। यहां जानकारी योग शिविर के प्रभारी डॉ. के. व्ही. गोपाल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने दी, योग शिविर में सरपंच श्रीमती सरिता मतलम, एवं ग्राम पंचायत पाउरखेड़ा का विशेष सहयोग मिल रहा है। औषधालय के कर्मचारी सीमा जूरी, सविता जगदीश मरकाम का सक्रिय सहयोग रहा।
