*कोंडागांव बस स्टेंड के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा,चक्के में दबने से युवक की हुई मौके पर मौत*

*कोंडागांव बस स्टेंड के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा,चक्के में दबने से युवक की हुई मौके पर मौत*

@भरत भारद्वाज

कोंडागांव – नेशनल हाइवे 30 पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं जिसमे कई लोगो की जान जा रही है तो वही कई गंभीर रूप से घायल भी हो रहे है। शुक्रवार की रात लगभग 01 बजे कोंडागांव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमे ट्रक के चालक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, ट्रक के चक्के में दबने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।

जानकारी अनुसार मृतक युवक माईकल मसीह पिता जिब्ररायल मसीह स्थाई निवासी कांकेर टिकरापारा जो कोंडागांव के सरगीपाल पारा में रहकर महिंद्रा बस में बुकिंग एजेंट का काम करता था , जो शुक्रवार की रात लगभग 01 बजे बाइक क्रमांक सीजी 19 बीएफ 5635 से कोंडागांव बस स्टेंड से रायपुर नाका चौक ओर जा रहा था इसी बीच जगदलपुर की ओर से आ रही आयरन गिट्टी से भरी ट्रक क्रमांक सीजी 05 एएफ 7559 के चालक ने बाइक सवार युवक माईकल मसीह को पीछे से ठोकर मारकर कर चपेट के लिए लिया । ट्रक के चक्के में दबने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई । परिजनो की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही , पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिए हैं। और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में भेजा गया है ।

Express MPCG