
कांकेर@यजुवेंद्र सिंह ठाकुर
स्कूली बच्चो को दी गई कोदो कुटकी और रागी की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय पोशक अनाज वर्ष 2023 के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल इच्छापुर के 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आरके सुमन द्वारा मिलेट कोदो कुटकी एवं रागी की पोस्टिक गुणों एवं पोषण वैल्यू पर व्याख्यान दिया एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मिलेट्स मिशन योजना के तहत रागी कोदो कुटकी कि उपयोग संवर्धन उत्पादन गुण एवम खरीदी मार्केटिंग व्यवस्था ब उपयोगिता के बारे में बताए कृषि अधिकारी आरके सुमन ने स्कूली बच्चों को मिलेट्स के फायदे बताते हुए बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी थाली में गेहूं चावल सब्जी दाल के साथ में कोदो कुटकी रागी को भी शामिल किया जाना है जब अनाज की बात आती है तो मडिया कोदो कुटकी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कई अध्ययनों में पता चला है की रागी कोदो कुटकी फायदेमंद है कृषि अधिकारी द्वारा खेती किसानी परिवार से जुड़े स्कूली बच्चों को अपने पालकों को खरीफ एवं रबी ग्रीष्म मौसम में लाभकारी फसल मडिया की खेती करने के लिए प्रेरित करने कहा गया चावल खिचड़ी और हलवा रोटी ब्रेड बिस्कुट कोदो भजिया उपमा पुलाव कुटकी का भोजन आहार में कैसे करें उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
इसमें 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
