केशकाल में आयोजित विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो कप का हुआ समापन, विश्रामपुरी की टीम रही विजेता ।

 

केशकाल में आयोजित विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो कप का हुआ समापन, विश्रामपुरी की टीम रही विजेता 

कोंडागांव@भरत भारद्वाज

कोंडागांव – भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशानुसार एवं प्रदेश महासचिव यासीन मेमन के नेतृत्व में केशकाल नगर के प्रियदर्शिनी स्टेडियम में सात दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट मैच प्रतियोगिता भारत जोड़ो कप का आयोजन किया गया था , इस प्रतियोगिता का समापन 19 जनवरी की रात मुख्यअतिथि केशकाल विधायक व छ.ग. विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में फाइनल मैच के बाद प्रतियोगिता का समापन किया गया । फाइनल मैच किसान इलेवन और विश्रामपुरी के मध्य खेला गया जिसमे विश्रामपुरी की टीम ने रोमाचंक मैच में जीत हासिल की ।

विजेता टीम विश्रामपुरी को प्रथम पुरुस्कार 51 हजार रुपय और कप दिया गया , उपविजेता टीम किसान इलेवन की टीम को 31 हजार रूपय और कप दिया गया । इस प्रतियोगिता के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यासीन मेमन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम,एसडीओपी,थाना प्रभारी सहित नगरवासी खिलाड़ी जन मौजुद रहे ।

Express MPCG