कांकेर/ 8 माह पूर्व भानुप्रतापपुर में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री ने कांकेर के मेडिकल कॉलेज का नाम भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखने का ऐलान किया। वहीं भानुप्रतापपुर के खेल मैदान का नाम मनोज मंडावी के नाम पर होगा । 
राज्य सरकार ने कांकेर के मेडिकल कॉलेज का नाम भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखने लेकर आदेश जारी कर दिया है।

कांकेर मेडिकल कालेज का नाम स्वर्गीय इंदिरा गांधी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय होगा।
