137 वीं बार जन सहयोग संस्था द्वारा लावारिस लाश की अंत्येष्टि

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर । शहर तथा प्रदेश की जानी-मानी समाजसेवी संस्था जन सहयोग द्वारा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए आज 137 वीं बार फिर एक लावारिस लाश का क्रिया कर्म विधि- विधान सहित किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा इसके लिए संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी जी को बाकायदा पत्र लिखकर सादर अनुरोध किया गया था कि बागोडार ग्राम से प्राप्त सूचना के अनुसार एक लावारिस लाश का नाम पता ठिकाना अनेक प्रयासों द्वारा भी नहीं मिल सका। कोई क्लेम करने भी नहीं आया ।अतः उसकी अंत्येष्टि हेतु अपील की जाती है। पुलिस विभाग का अनुरोध स्वीकार करते हुए अध्यक्ष तथा संस्था के सदस्यों ने आज दोपहर मुक्तिधाम में उक्त अज्ञात शव की अंत्येष्टि विधि विधान से कर दी गई है, जिसकी आम जनता में चर्चा तथा संस्था की प्रशंसा की जा रही है। पुण्य कार्य में भाग लेने वाले पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक फुलेश्वर , डुमेश साहू, संतोष मरकाम तथा लोकेश्वर मौर्य ने भी संस्था को सहयोग दिया । समाजसेवी सज्जनों में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा संत कुमार रजक, प्रवीण गुप्ता, करण नेताम, उत्तम मिश्रा, राजेश चौहान, हर्ष साहू आदि ने अज्ञात शव के अंतिम संस्कार में सक्रिय भागीदारी की।

Express MPCG