कांकेर बस स्टैंड भवन की जोरदार सफाई की जन सहयोग ने

,

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर । आज 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रधानमंत्री के आव्हान पर सारे देश में 10 से 11:00 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि तथा स्वच्छांजलि अर्पित की गई। इसी तारतम्य में उक्त कार्यक्रम के तहत कांकेर की जन सहयोग संस्था ने अपने अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में स्थानीय प्रतीक्षा बस स्टैंड की साफ सफाई हेतु श्रमदान किया। अभी कुछ वर्ष पहले तक प्रदेश का सबसे सुंदर बस स्टैंड कांकेर को ही माना जाता था जो कि अब बहुत अधिक गंदा हो चुका है। स्वच्छ पेयजल की टंकी भी अस्वच्छ हो चुकी है । गुटखा खाकर दीवारों और फर्श पर पिचकरियां मारने वाले लोगों के कारण यह बस स्टैंड सुंदर से असुंदर बन चुका है। आज जन सहयोग संस्था द्वारा अपने सदस्यों सहित यहां श्रमदान कर इस बस स्टैंड को अधिक से अधिक साफ सुथरा करने हेतु जोरदार सफाई अभियान चलाया गया । इस अभियान में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा बल्लू राम यादव, करण नेताम, चरण यादव, प्रवीण गुप्ता, राजेश चौहान, उत्तम मिश्रा, पप्पू साहू, शैलेंद्र देहारी, संजय मन्शानी, भूपेंद्र यादव, दिनेश मोटवानी तथा संत कुमार रजक आदि समाजसेवियों ने अत्यधिक परिश्रम के साथ श्रमदान किया। जिनकी आम जनता में प्रशंसा की जा रही है।

Express MPCG