उदयनगर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर– 1 अक्टूबर को महात्मागांधी जी 154 वें जन्म जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देश मे सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं उसी सफाई अभियान के तहत आज सुबह शहर के उदय नगर वार्ड में अटल आवास के पास मैदान में सफाई अभियान चलाया गया इस सफाई अभियान में वार्ड की पार्षद विजयलक्ष्मी कौशिक के साथ वार्डवासी भी थे सभी ने मिलकर मैदान की सफाई की एक घंटे के श्रमदान के बाद सभी ने शपथ ली स्वच्छता को ध्यान में रखते हुवे हम सफाई पर ध्यान देते रहेंगे अपने आस पास और शहर को स्वच्छ रखेंगे

Express MPCG