बालोद में आज होगा गणेश विसर्जन और झांकी प्रतियोगिता,,,,जलेश्वर महादेव की झांकी रहेगा आकर्षण का केंद्र

बालोद

विनोद जैन

बालोद शहर में आज गणेश विसर्जन एवं झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है जिसमे अनेक गणेश समिति विगत कई दिनों से तैयारी में जुटे हुए हैं बालोद के बुधवारी बाजार सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के द्वारा बालोद नगर में स्थापित जलेश्वर महादेव का हूबहू झांकी बनाया गया है झांकी निर्माण में लगे नारायण विश्वकर्मा एवं सदस्यो ने बताया कि नगर का गौरव कहलाने वाले जलेश्वर महादेव की झांकी बनाई जा रही है जो कि स्वयं समिति सदस्यों द्वारा बनाया जा रहा है जो कि आकर्षण का केंद्र रहेगा वहीं श्रद्धा गणेश उत्सव समिति मरारपारा द्वारा भगवान भोले नाथ के बारात की झांकी बनवा रहे हैं ऐसे ही अनेक समितियां अपने अपने झांकियों के साथ आज शहर भ्रमण में निकलेंगे जिसमे डीजे और धुमाल की धुन में युवा नाचते धिरकते नजर आएंगे वहीं प्रशासन ने भी गणेश विसर्जन हेतु पूर्व में समितियों की बैठक लेकर कई दिशा निर्देश देते हुए सख्ती से उसके पालन करने को कहा है पुलिस प्रशासन की हर समिति पर पैनी नजर रहेगी वही प्रशासनिक अधिकारी भी हर घटनाओं पर अपनी नजर बनाए रखेंगे

Express MPCG