डीजे के धुन में नाचते गाते बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

  • भरत भारद्वाज

फरसगांव – फरसगांव नगर में अनेक जगहों स्थानों व पंडालो व घरो में विराजे गणपति बप्पा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया गया । वही 30 सितम्बर को नगर के ह्रदय स्थल में अस्पताल चौक में सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के लोगो ने डीजे के धुन में नाचते हुए भगवान गणेश की मूर्ति का विषर्जन किया गया। समिति के लोगों ने भगावन गणेश की मूर्ति को नगर के मुख्य चौक चौराहों में भ्रमण डीजे की धुन नाचते गाते बड़े ही धूम-धाम से रंग-गुलाल के साथ गणेश विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तो ने “गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ गणेश विसर्जन कर प्रसाद भी वितरण किया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि तालाब परिसर और नगर के चौक चौराहों में पुलिस तैनात रही ।

Express MPCG