शराबबंदी को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान…

योगेंद्र सिंह बैस

प्रदेश मे चुनावी माहौल पूरी तरह से बन चुका है दोनो दल के प्रमुख नेताओ का भी दौरा बस्तर मे शुरू हो गया है नवंबर और दिसम्बर माह मे होने वाले विधानसभा चुनाव मे बस्तर को सभी दल जितना चाहते है और कांग्रेस दोबारा बस्तर के सभी 12 सीटो मे कब्जा जमाए रखने के लिए तैयार हो गई है वंही प्रदेश के आबकारी व बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जगदलपुर पहुँचे और उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दे दिया है उन्होंने साफ कहा है कि ज़ब तक ग्राम सभा नही चाहेगी तब तक शराबबंदी नही हो सकता बस्तर के आदिवासी लोग अब अन्य पार्टियो से जुड़ने के बाद शराब छोड़ रहे है और शराब कम पी रहे है जिस तरह कोविड काल मे शराब नही मिलने से रायपुर और बिलासपुर मे लोग अन्य नशीली चीजो का सेवन करने से की लोगो मौत हुई थी उससे सरकार को बड़ा झटका लगा था और तभी शराबबंदी को लेकर समिति गठन किया गया और जंहा जँहा शराबबंदी है वँहा जाकर देखा गया जिस प्रदेस मे शराबबंदी हैं वँहा शराब बिक़ रहा है और लोगो को जेल मे बंद करके रखा गया है गुजरात और बिहार मे खुलेआम शराब बिक रहा है साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ मे शराबबंदी करना बेकूफ़ी वाला काम होगा…

Express MPCG