यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण को बेस्ट ऑफिसर का अवार्ड सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश वीके विश्वनाथ के हाथों से मिला। ये अवार्ड जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए गए मुहिम को लेकर दिया गया।
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में मादक प्रदार्थ की तस्करी को लेकर लगातार कार्रवाई करने व बेहतर कार्य करने पर फिक्की संस्था द्वारा बेस्ट ऑफिसर का अवार्ड घोषित किया गया। जिसे दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश वीके विश्वनाथ के द्वारा मान सम्मान के साथ अवार्ड दिया गया दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली में देश की प्रतिष्ठित संस्था फिक्की द्वारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण को बेस्ट ऑफिसर का अवार्ड दिया गया। एसपी किरण चव्हाण को बेस्ट ऑफिसर का अवार्ड सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश वीके विश्वनाथ के हाथों से मिला। ये अवार्ड जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए गए मुहिम को लेकर दिया गया। पिछले 4 महीने में जिले के अलग- अलग थानों में अवैध परिवहन हो रहे मादक पदार्थों को लेकर की गई कार्रवाई के बाद संस्था ने अवार्ड दिया है।
हमारी पूरी टीम के मेहनत का नतीजा- एसपी किरण चव्हाण
वही एसपी किरण चव्हाण के बताया की जिलागठन के बाद पहली बार ये अवार्ड मिला है। वैसे यहां नक्सलियों से लोहा लेने के साथ- साथ हर मोर्चे पर पुलिस बेहतर काम कर रही है। एसपी किरण चव्हाण ने ऐ भी कहा की ये अवार्ड हमारी पूरी टीम के मेहनत का नतीजा है। आगे भी इसी तरह मादक प्रदार्थो की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। समाज के युवाओं से अपील करना चाहूंगा कि मादक प्रदार्थो का सेवन ना करे और ना ही तस्करी में शामिल रहे। अगर कोई वेयक्ती मादक पदार्थ का सेवन करता हो तो उसको रोकना है समझता है ताकि मादक पदार्थ से उसकी जीवन नष्ट ना हो कोई व्यक्ति तस्करी कर रहा हो तो प्रशासन को सूचित करें।
