सिहावा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक पद के प्रबल दावेदार सर्व आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष उमेश देव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं केबिनेट में छत्तीसगढ़ के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए 1 नवंबर से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के फैसले ऐतिहासिक बताया।

अभिनव अवस्थी

*नगरी-* सिहावा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक पद के प्रबल दावेदार सर्व आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष उमेश देव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं केबिनेट में छत्तीसगढ़ के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए 1 नवंबर से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के फैसले ऐतिहासिक बताया।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश देव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने 5 साल में किसानों के हित में जो कार्य किया है, वह भाजपा 15 साल में न सोच सका और न ही कर पाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को सम्मान मिला, किसानों को उनके उपज का सही समर्थन मूल्य मिला। किसानों के हित में लगातार ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने बड़ी राहत दी है। केबिनेट में एक बार फिर किसानों को भारी राहत देते हुए 1 नवंबर से धान खरीदी का निर्णायक फैसला लिया है। कृषकों से धान की खरीदी प्रति एकड़ 20 क्विंटल एवं मक्का प्रति एकड़ 10 क्विंटल खरीदी किया जाएगा। केबिनेट के इस फैसले से प्रदेश के किसान खुश हैं। उमेश देव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने प्रदेश के किसानों को खुशहाल, सबल एवं देश में अग्रणी बनाने महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक कार्य किया है।
छत्तीसगढ़ के किसान, भूमिहीन मजदूर, सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस सरकार ने अथक प्रयास करते हुए योजनाओं को मूर्त रूप दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि प्रदेश के गरीब, मजदूर, भूमिहीन किसान सहित सभी वर्गो का उत्थान हुआ। आज छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने प्रदेशवासियों को खुशहाल और सबल बनाने जो ऐतिहासिक योजनाएं शुरू किया इससे जनता खुश हैं। एक बार फिर छत्तीसगढ़वासियों के विश्वास और भरोसा से 75 से ज्यादा सीटों पर विजयश्री हासिल कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगा। आम जनता आज कांग्रेस के साथ खड़ी हुई है और प्रदेश के कोने कोने से एक ही आवाज आ रहा है भूपेश है तो भरोसा है।

Express MPCG