अबूझमाड़ क्षेत्र के आदिवासी आंदोलन अब जिला मुख्यालय नारायणपुर में….
नारायणपुर। विगत 11 महीनो से चल रहा आंदोलन को आगे बढ़ाते अपनी मांगों को लेकर 50 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर अबूझमाड़ के हजारों आदिवासी नारायणपुर जिला मुख्यालय , राशन पानी के साथ साप्ताहिक बाजार स्थल बखरूपारा आ पहुंचे है , यही पर धरना प्रदर्शन करेंगे । आंदोलन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है ।

अबूझमाड़ के माडोनार, ईरकभट्टी, तोयामेटा और ओरछा के हजारों आदिवासी पिछले 11 महीने से जंगल में हीआंदोलनरत थे, लेकिन अब वे लाव लश्कर , बिस्तर के साथ नारायणपुर जिला मुख्यालय पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद करने पहुंचे है । उनका कहना है कि दूरस्थ क्षेत्रों में आंदोलन के चलते शासन प्रशासन इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है इसीलिए अब वे जिला मुख्यालय पहुंचे हैं । इससे पहले अबूझमाड़ के हजारों ग्रामीण 7 जून और 13 मई को जिला मुख्यालय पहुंच कर अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मांगों को जल्द से जल्द अमल में लाने की मांग की थी । उनके इस आंदोलन पर अपडेट जारी है …..
