*कोण्डे स्कूल के छात्राओं ने सीखा आत्मरक्षा के कौशल*

कांकेर@अभिषेक सिंह ठाकुर

*कोण्डे स्कूल के छात्राओं ने सीखा आत्मरक्षा के कौशल*

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डे विकासखंड दुर्गकोंडल जिला उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़ में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र 2022, 23 के तहत सभी माध्यमिक और हाईयर छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें समस्त छात्राओं को शिक्षित किया गया एवं प्रशिक्षण दिया गया जिसमें छात्राओं को निम्न कराटे के गुण एवं आत्मरक्षा के गुण सिखाए जिसमें ब्लाकिंग, पंचीग, एटेक, डिफेन्स, अपर पंच ,लोवर पंच, मिडिल पंच, टाइगर पंच ,चांपीग एटेक ,कोहनी पंच, किडनी पंच एटेक, फुटबाल किक, राऊंड किक ,गर्दन एटेक, जबड़ा एटेक ,फेस एटेक ऐसे ही अनेको बचने बचाने के गुण कराटे प्रशिक्षक तामेशवरी पुड़ो द्वारा दिया गया यह प्रशिक्षण दो हप्तो का था जो कि दिनांक 02 जनवरी से 17जनवरी तक था जिसका समापन कार्य सम्पन्न हुआ प्राचार्य बाबूलाल कोमरे द्वारा शासन के इस योजना को बेमिसाल सुरक्षा अभ्यास कौशल कहा गया और उदभोदन में निरंतर अभ्यासरत रहकर कौशलविद्या को हमेशा याद रखना है। और भविष्य में हमेशा मजबूत बने रहने की दीक्षा दी। साथ ही प्रशिक्षक तामेश्वरी पुड़ो जी का धन्यवाद ज्ञापन आभार व्यक्त किया समस्त शिक्षक स्टॉफ ने सराहना किए एवं व्यायाम शिक्षक राजेश कुर्रे द्वारा भी बेसिक प्रशिक्षण के माध्यम से निरंतर अभ्यास कराकर इस विद्या को आगे बढ़ाने एवं खेल क्षेत्र में बेहतर करने जारी रखेंगे।

Express MPCG