हाई स्कूल डांगरा के 18 छात्राओं को निशुल्क सरस्वती सायकल वितरण किया गया

कांकेर@ अभिषेक सिंह ठाकुर

*अच्छी शिक्षा ही दिला सकती है नई पहचान हाई स्कूल डांगरा के 18 छात्राओं को निशुल्क सरस्वती सायकल वितरण किया गया*

दुर्गुकोंदल  विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडार डिग्गी के आश्रित ग्राम डांगरा के हाई स्कूल में ब्लॉक अध्यक्ष शोप सिंह आंचला के आतिथ्य में कक्षा नौवीं के छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम रखा गया था कार्यक्रम में हाई स्कूल डांगरा के कुल 18 छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोप सिंह आंचला विधायक प्रतिनिधि हुमन सिंह मरकाम व सरपंच धनेश कुमार नरेटी उपसरपंच बिसाहू राम मरकाम बृजलाल मरकाम सुखचद प्रजापति की उपस्थिति में वितरण कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार छात्राओं को पढ़ाई के लिए भोजन, साइकल, पाठ्य पुस्तकें, गणवेश, सहित अन्य सुविधाएं निशुल्क दी जा रही है इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार महत्वकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निशुल्क प्रदान की जाती है जिससे दूर के छात्राओं को आने-जाने में सुविधा होती है और इसके अलावा उन्होंने पालको का भी दायित्व है कि अपने अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर केवल ध्यान दें बल्कि वह अपने आसपास रहने वाले अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करें छात्राओं से कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा जरिया है इसमें अपने समाज परिवार व देश के विकास के रास्ते पर एक नई पहचान दिला सकते हैं इस अवसर पर ग्राम डांगरा के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता गायता पटेल प्राचार्य राजबती पोटाई शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Express MPCG