प्रशासन के एक तरफा रवैया से नाराज नगर पंचायत केशकाल अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा देने व आत्महत्या करने की दी चेतावनी ।

कोंडागांव@भरत भारद्वाज

प्रशासन के एक तरफा रवैया से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा देने व आत्महत्या करने की दी चेतावनी ।

मानसिक तनाव के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत,केशकाल अस्पताल में भर्ती ।

कोंडागांव – कोंडागांव जिले के केशकाल नगर पंचायत अंतर्गत कार्यरत जीवन ज्योति स्व सहायता समूह की महिलाओं के नाम पर किसी ने कलेक्टर को लिखित शिकायत दिए थे कि कचरा वाहन के चालक एवं नगर पंचायत की लेखापाल के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है जिसको लेकर कलेक्टर ने केशकाल एसडीएम को जांच करने निर्देश दिया था जब एसडीएम ने जांच करने के लिए नगर पंचायत पहुंचे तो वहां पर स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्टर से इस मामले की शिकायत नहीं किए जाने तथा शिकायत के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।

इधर प्रशासन के एक तरफा रवैया से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान ने अपने पद से इस्तीफा देने तथा आत्मदाह करने तक कि चेतावनी दे दिया है वही नगर पंचायत अध्यक्ष का आरोप है कि पिछले 6 माह से लगातार अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय प्रशासन के द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया है जिसके कारण केशकाल एसडीएम एसडीओपी तहसीलदार एवं टीआई नगर पंचायत पहुंचकर अध्यक्ष को देर शाम तक समझाइश देते रहे.. फिलहाल अभी तक मामला शांत नहीं हुआ है आने वाले समय देखना होगा कि स्थानीय प्रशासन और नगरी प्रशासन के बीच कब तक इस प्रकार विवाद चलता रहेगा । इस मानसिक तनाव के चलते अध्यक्ष की तबियत अचानक बिगड़ गई है जिसने तत्काल उपचार के लिए केशकाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । जीवन ज्योति स्व सहायता समूह कि महिलाओ ने बताया की उनके द्वारा कलेक्टर के पास किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है । वही नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन ज़मीर खान का आरोप है की उन्हें लगभग 06 माह से लगातार अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय प्रशासन के द्वारा परेशान किया जा रहा है । जिसके चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। अध्यक्ष के मानसिक तनाव बड़ने के चलते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है जिन्हे केशकाल अस्पताल में भर्ती किया गया है ।

Express MPCG