
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
अहिर रेजिमेंट कि मांग को लेकर साईकिल यात्रा पर उत्तर प्रदेश के मैनपुर जिला से निकलकर भारत के अलग अलग प्रदेश, राज्य और ज़िलों में पहुंच कर यादव समाज के लोगों के बीच पहुंच कर भारत देश कि सेना में अहिर रेजिमेंट का गठन कि मांग को लेकर अभिषेक यादव पिछले 2-3 महिनो से लगातार 5000 किलोमीटर का सफर कर जगदलपुर से कोण्डागांव होते हुए कांकेर पहुंचे जहां ज्ञानी चौक कांकेर में यादव समाज कांकेर व्दारा आतिशबाजी व फूलमालाओं से स्वागत किया
गिरधर यादव ने बताया कि अहिर रेजिमेंट हमारी पुरानी मांग है और हम अहिर रेजिमेंट कि मांग इसलिए करते हैं क्योंकि हमारे यादव समाज कि शौर्य गाथा सर्व विदित है जब रेजांगला में अहिर शैतान सिंह मेजर के नेतृत्व मे 120 जवानों ने 1400 चीनी सैनिकों को मारकर भगाया था कारगिल युद्ध में 94 अहिर यादवों ने अपनी साहदत दे दी थी ऐसे अनेकों गाथाओं से भरा पड़ा है यादव समाज तो हम अपना हक मांग रहे हैं भारत माता कि सेवा के लिए और इसे लेकर रहेंगे।
अभिषेक यादव ने बताया कि हमारे यादव समाज के वीरों ने किस तरह से रेजांगला में अपना शौर्य दिखाया भारत माता कि सेवा के लिए सेना में अहिर रेजिमेंट कि मांग कर रहे जो हक है हमारा और अगर सरकार ने हमारी हक हमको नही दिया तो पुरे देश मे आन्दोलन करेंगे_
स्वागत में समाज के अहिर कोसरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष गिरधर यादव, जिला सचिव राजु यादव, शहर अध्यक्ष धनेश यादव, उत्तम यादव, किशन यादव, योगेश यादव, प्रशांत यादव, हेमंत यादव, टीकम यादव, रवि यादव, महेश यादव, शत्रुघन यादव, तीजु यादव, देवांस यादव, प्रदीप यादव, विजय यादव व समाज के अन्य लोग उपस्थिति थे_।
