
भानुप्रतापपुर@अभिषेक सिंह ठाकुर
*महर्षि बाल्मीकि महाविद्यालय के जमीन में हुए अवैध कब्जो पर राजस्व विभाग का चला बुलडोजर ।*
भानुप्रतापपुर में लंबे अरसे से आ रही शिकायतों के बाद बुधवार को राजस्व विभाग के द्वारा अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें खाली करवाया गया। विदित हो कि भानुप्रतापपुर शासकीय महाविद्यालय की जमीन पर लगातार कई लोगों के द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जा रहा था, जिसकी शिकायत बार-बार कालेज प्रबंधन के द्वारा की गई थी। इसके पूर्व भी कई बार प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है, इसके बावजूद इस जमीन पर अतिक्रमण की कोशिशें लगातार की जाती रही, बीते कुछ दिनों में लगातार दर्जनों झोपड़ियां व पक्के मकान बनाए जाने की कोशिश जारी थी। एक बार फिर कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर राजस्व विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान आर आई व पटवारियों सहित राजस्व अमला एवं पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद थी।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में 15 झोपड़ी नुमा एवं लगभग 2 से 3 ईटों के मकान ढहाए गए । बताया जा रहा है कि कुल 20 लोगों पर कार्रवाई गई, जिनमें से कुछ भानूप्रतापपुर की स्थानीय लोग है, तथा 15 से अधिक बाहरी व नक्सल पीड़ित बताए जा रहे हैं।
