*मिडिया, सोशल मिडिया व आई.टी.सेल. तीनों मिलकर चुनाव में काम करें – सिद्धार्थ नाथ सिंह* *आज मै जो कुछ हूँ, भाजपा मिडिया में काम करने की वजह से हूँ – सिद्धार्थ नाथ सिंह* *भाजपा मीडिया की संभागीय कार्यशाला सम्पन्न -*

दीपक विश्वकर्मा

भाजपा मिडिया विभाग सरगुजा संभाग की एक दिवसीय कार्यशाला आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश व भाजपा छत्तीसगढ़ मिडिया एवं प्रचार प्रसार प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा प्रदेश मिडिया चुनाव समिति संयोजक रसिक परमार के विशिष्ठ आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ | भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह तथा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित मिडिया, सोशल मिडिया व आई.टी.सेल. के संयुक्त संभागीय कार्यशाला में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ नाथ सिंह ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियो को मिडिया विभाग की बारीकियों से अवगत कराया तथा चुनाव में सक्रियता से कार्य करने के गुर सिखाये | इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि आज मै जो कुछ हूँ, भाजपा मिडिया में काम करने की वजह से हूँ, मैं भी पहले आप की ही तरह भाजपा का एक छोटा कार्यकर्त्ता था पार्टी ने मुझे अवसर दिया और मैं भाजपा संगठन की सेवा करते करते यहाँ तक पहुंचा हूँ | आप सब भी मेहनत व समर्पण से अपनी लकीर खीचते रहिये | मैं मानता हूँ कि दो प्लस दो चार नहीं बल्कि पांच होते हैं, क्योकि एक लकीर आप को भी खीचना है | आगे उन्होंने चुनाव में मिडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिडिया, सोशल मिडिया व आई.टी.सेल. तीनों मिलकर काम चुनाव में काम करें तभी हमें अनुकूल सफलता मिलेगी | उन्होंने कहा कि मुझे अरुण जेटली जी ने बताया था कि जब जब चुनाव आता है, तब तब कार्यकर्ताओ को अपना कद बढाने का मौका मिलता है | पार्टी ने जब आपको एक प्लेटफार्म दिया है तो कुछ अच्छा कर जाओ क्योकि संगठन हर काम का आकलन करती है | आगे उन्होंने कहा कि छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर टोन कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आकर मुझे मिडिया के माध्यम से पता चला कि यहाँ तो भूपेश सरकार के उपर सुपर सी.एम. सौम्या है, जैसे युपीए सरकार के समय सुपर पी. एम. सोनिया थी |

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मिडिया चुनाव समिति संयोजक कार्यक्रम के विशिष्ट रसिक परमार ने कहा कि भाजपा मिडिया सेल पार्टी की रीड है, पार्टी की हर एक गतिविधियों को मिडिया सोशल मिडिया तथा आई.टी.सेल के माध्यम से जन जन तक पहुचाने का महत्वपूर्ण कार्य भाजपा मिडिया करती है | उन्होंने कहा कि मिडिया का रोल परदे के पीछे का होता है, जहा हम अपने नायको की खूबी को प्रसारित व प्रचारित करते हैं | आने वाले चुनाव में मिडिया सेल का हर एक पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता अपनी भूमिका का निर्वहन करने हेतु तैयार रहे | इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा मिडिया सेल की यह कार्यशाला अत्यंत महत्वपूर्ण है संगठन अपने प्रमुख कार्यकर्ताओ में से छांट कर यह जवाबदारी देती है, आप सभी जो दिखाते हैं वही दुनिया देखती है | कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोस दास ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला सह-संवाद प्रमुख रुपेश दुबे ने किया | इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जिला सोशल मिडिया संयोजक शरद सिन्हा, जिला आई.टी.सेल संयोजक दुर्गा शंकर दास, जिला संवाद प्रमुख सूरजपुर शशि तिवारी, जिला सोशल मिडिया सह-प्रभारी रवि जायसवाल, सक्षम गुप्ता, अशोक सिंह, कपिल पाण्डेय, रामसिंह देव, राजीव कश्यप, महेश्वर यादव, बसंत गिरी, त्रिलोचन सदावर्ती, शशि शेखर, हर्ष जायसवाल, सर्वेश तिवारी, तीरथ राजवाड़े, सोनालाल राजवाड़े, शिव राजवाड़े, विक्रम नामदेव, संस्कार अग्रवाल, आशुतोष दुबे, राजेश साहू, ज्ञान प्रकाश दुबे, कृष्ण पाल बिंझिया, शिवम गोयल, सूरज सेठी, मोहन राजवाड़े तथा सार्थक राय सहित सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया तथा जशपुर जिले से भाजपा मिडिया सेल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |