दिनेश साहू

चारामा- शिक्षक दिवस भारत में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक व भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। दुनिया के प्रथम गुरु माता – पिता के उपस्थिति में शासकीय माध्यमिक विद्यालय रतेसरा के बच्चों ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं अपने माता पिता, गुरुजनों की पूजा अर्चना कर श्रीफल एवं पेन- कॉपी भेंट किया। सभी बच्चों ने सामूहिक आरती करते हुए गुरु वंदना की । स्कूल के बाल सांसद समिति की प्रधानमंत्री कु रागिनी कांगे ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्कूल समय में सभी कक्षा का विषयवार बच्चों के द्वारा शिक्षक बनकर अपना अपना दायित्व निभाया। बच्चों ने भी शिक्षक बनकर आज के दिन खूब मजे किए। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा भाषण,गीत एवं कविता की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में माता- पिता , सभी गुरुजन प्रधानपाठक सीताराम सलाम, रामेश्वरी तारम, धर्मेन्द्र कुमार साहू, होमन ठाकुर सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे ।
