ग्राम मिरमिंडा के शिक्षक ने की शिक्षाजगत को शर्मसार करने वाली हरकत

फागु यादव


कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत मिरमिंडा के हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मिरमिंडा के माध्यमिक विद्यालय में कथित तौर पर एक शिक्षक नशे में धुत्त नजर आ रहा है। जिसका वीडियो वहीं के एक स्थानीय ग्रामीण द्वारा बनाया गया है। विडियो में साफ देखा जा रहा है किस तरह एक शिक्षक ऑन ड्यूटी नशे में चूर होकर क्लास रूम में ही सोया पड़ा है। वहीं उन्हे उठाया गया तो शिक्षक अपने पैरो में ठीक से खड़े भी नही हो पा रहा। इस तरह से शिक्षा के मंदिर में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना बड़ा ही चौंकाने वाला हैं। जिसे लेकर कह सकते है क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों का भविष्य पूरी तरह अंधकार में जा रहा हैं। अब देखना यह है इस तरह से गैर जिम्मेदार शिक्षक पर जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग किस तरह का रुख अपनाते है।

Express MPCG