रेलवे चिकित्सालय में मनाया हिंदी राज्य भाषा का आयोजन यात्रियों – कर्मचारियों को किया गया जागरूक


आशीष कुमार दुबे

नरसिहपुर। आज दिनांक 1 सितंबर को रेलवे चिकित्सालय पिपारिया में . हिंदी राज्य भाषा का आयोजन किया गया ।रेलवे के अधिकारी कर्मचारी हिंदी में कार्य करने के लिए संकल्प लिया । एवं एक दूसरे के विचारों को हिंदी में साझा करने के लिए उच्च शिक्षा एवं रेलवे कार्य प्रणाली को बेहतर कार्य करने के उद्देश्य से तथा प्रश्न मंच के भी आयोजन किया गया । तथा सही प्रश्न के उत्तर देने वाले विजेताओं का भी सम्मान राशि का वितरण किया गया। स्टेशन प्रबंधक मिस्टर सिंह . राजभाषा अधिकारी मिस्टर किशोर साहू एवं अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय पोषण आहार दिवस भी मनाया गया जिसमें दिनांक 1 सितंबर से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण आहार कार्यक्रम के अंतर्गत रेलवे चिकित्सक डॉक्टर आर आर के द्वारा सभी रेलवे कर्मचारी एवं उसके परिजनों पोषण से संबंधित जानकारी दी गई।‌जिसमें बच्चों के साथ-साथ महिलाओं को संतुलित भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए जंक फूड का अवॉइड करना चाहिए पत्ती दार सब्जियां हाई-फाई बाऱ डाइट एवं फलों का सेवन करना चाहिए सुबह के समय नाश्ता.अवश्य करना चाहिएतथा रात्रि में भोजन हल्का करना चाहिए. एवं भोजन के 1 घंटे बाद ही टहलने के उपरांत ही सोने का कार्यक्रम करना चाहिए. तेल को अवॉइड करना चाहिए उबली हुई हुई सब्जी शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है. शरीर में कैल्शियम विटामिन की कमी. को पूरी करने के लिए प्रतिदिन दूध पीना चाहिए. योग एक्सरसाइज के द्वारा हम मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। कार्यक्रम के पश्चात रेलवे चिकित्सक डॉ आर आर कुर्रे के द्वारा स्वास्थ्य केप का भी आयोजन किया गया. जिसमें बीपी शुगर. बीएमआई एवं जनरल हेल्थ चेकअप किया गया. तथा स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एजुकेशन के अंतर्गत हेल्थ टिप्स दिए गए जिसमें संतुलित आहार. योग एवं एक्सरसाइज के द्वारा मानसिक एवं शारीरिक से फिट रहने के लिए हेल्थ टिप्स दिए गए। फर्स्ट एट ट्रेनिंग का भी आयोजन किया गया इसमें रेलवे चिकित्सक डॉक्टर डॉ आर आर कुर्रे के द्वारा सभी रेलवे कर्मचारियों को. कुली वेंडर एवं प्लेटफार्म में बैठे हुए रेल यात्रियों को भी फर्स्ट एड का ट्रेनिंग दिया गया।

Express MPCG