फागु यादव

कोंडागांव कोतवाली पुलिस ने नगर के दो कबाड़ियों पर कार्यवाही करते हुए 2 कार एवं 7 स्कूटर मोटर साइकिल वाहन जप्त कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर नगर के फरमान कबाड़ी दुकान लोहरापारा एवम शान मोहम्मद कबाड़ी दुकान जामकोट पारा कोंडागांव में पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई हैं। वहीं जांच के दौरान दोनों दुकानो में अवैध रूप से रखें 2 कार एवं 7 स्कूटर मोटरसाइकिल जप्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है दोनो कबाड़ियों ने इन वाहनों को लेकर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया जिस पर कोंडागांव पुलिस ने शक्ति बरतते हुए दोनों कबाड़ियों पर चोरी की वाहन रखने के संदेह पर कार्यवाही की है। वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा जप्त वाहनों के वास्तविक स्वामियों की पता तलाश की जा रही है।
