भरत भारद्वाज
फरसगांव – नगर के किराना व्यापारी पर जानलेवा हमला कर अज्ञात चोर द्वारा पैसो से भरा बेग लेकर फरार होने की घटना सामने आई हैं । पुलिस द्वारा अज्ञात चोर की खोजबीन कर रही हैं ।
जानकारी अनुसार फरसगाँव नगर में स्तिथ नवाज किराना दुकान के मालिक अशरफ अली हर दिन की तरह 23 अगस्त बुधवार की रात लगभग 8 बजे अपने दुकान के पीछे के दरवाजे को बंद करके अपने घर जा रहा था, और अचानक एक अचानक अज्ञात चोर में उनके सर पर डंडे से वार कर उनके हाथों से पैसो से भरा बैग छीनकर फरार हो गया ।
व्यापारी अशरफ अली ने बताया कि वह दुकान को बंद करके घर जा रहे थे इसी बीच झाड़ियों में छीपा एक अज्ञात चोर ने उनके सर पर डंडे से वार किया और उसके हाथ में रखे पैसों कर भरा बैग छीनकर फरार हो गया । व्यापारी ने बताया कि उसके बैग में लगभग ढाई से तीन लाख रुपए रखे हुए थे । फिलहाल फरसगाँव पुलिस अज्ञात चोर की खोजबीन कर रही है ।
