केशकाल विधायक निवास कार्यालय में बूथ एजेंटो का प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न

भरत भारद्वाज

कोंडागाँव – केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बूथ एजेंटो का प्रशिक्षण शिविर 21 अगस्त सोमवार को विधायक निवास केशकाल में संपन्न हुआ है। इस दौरान केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बूथ एजेंट और अनुभाग प्रभारी मौजूद थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम की मौजूदगी में सम्पन्न इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, मतदाताओं के पंजियन-निरस्तीकरण एवं उनसे संपर्क के साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी बीएलए को आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित जानकारियां दी। सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया, इससे विधायक ,कांग्रेस प्रभारियों ,जोन,सेक्टर अध्यक्ष एवं बीएलए को मतदाता सूची लेकर बूथ स्तर तक किस तरह काम करना है,इसको लेकर मार्गदर्शन दिया गया।

Express MPCG