कोंडागांव नगर में निकाली गई मलेरिया जागरूकता रैली, मलेरिया के लक्षण एवम बचाव का दिया गया संदेश

फागु यादव

कोंडागांव जिला कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिले में लगातार मलेरिया मुक्त कोंडागांव अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 20 अगस्त रविवार को कोंडागांव नगर के भेलवापदर वार्ड में मलेरिया जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक की छात्राएं, स्कूली बच्चे तथा मितानिन व स्वास्थ्य कर्मी रैली में शामिल हुए। वहीं रैली के संबंध में एमटी श्रीमती विजया देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन पर उनके द्वारा वार्ड में मलेरिया जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। इस दौरान मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करते हुए उन्हें मच्छरदानी के नियमित उपयोग, घरों के आसपास जमा पानी और नालियों में बीटीआई व जले हुए तेल का छिड़काव करने का संदेश दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम और मितानिने घर-घर जाकर मलेरिया की जांच कर रही है।

Express MPCG