चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बारगरी नवापारा में विधायक सावित्री मंडावी ने 6 स्थानों पर नवनिर्मित भवनों का किया लोकार्पण,विधायक का ग्रामीणों ने जताया आभार ।।*


दिनेश साहू

चारामा ग्राम पंचायत बारगरी नवापारा में नव पंचायत भवन कार्यालय सहित सामुदायिक भवन, बंजारा समाज भवन ,गोड़वाना समाज भवन, शासकीय उचित मूल्य की दुकान ,सामुदायिक शौचालय ,दुर्गा मंच सभी कार्यों का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी के मुख्य अतिथि में किया गया ।शनिवार को ग्राम पंचायत बारगरी में सभी नवनिर्मित भवनों के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ,इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच जयतु राम नायर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंत यादव सदस्य राज्य योजना आयोग एवं अध्यक्ष सहभागी समाज सेवी संस्था, नरेंद्र यादव सदस्य राज्य गौ सेवा आयोग, कन्हैयालाल नायक ग्राम पटेल ,गजेंद्र पम्मार उपसरपंच यशवंत नायक अध्यक्ष गौठान समिति, हिरवेंद्र साहू, महेंद्र नायक, दौलत नायक,झाडू राम नेवेंद्र की उपस्थिति में विधायक के द्वारा फीता काटकर ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण करने के बाद अन्य सभी भवनों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के स्वागत के पश्चात ग्राम सरपंच जयतु राम नायर के द्वारा ग्राम पंचायत का प्रतिवेदन अपनी ओर से प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बारगरी को नया पंचायत घोषित किया गया है, इसके पूर्व यह ग्राम पंचायत चांवड़ी का आश्रित ग्राम हुआ करता था,नए ग्राम पंचायत घोषित होने के बाद से शासन एवं विधायक की अलग-अलग निधियों के माध्यम से ग्राम में बहुत से विकास कार्य हुए हैं, पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ सड़कों का निर्माण भी हुआ है, आज जिन नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण हो रहा है इसका भूमि पूजन पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री मनोज सिंह मंडावी के द्वारा किया गया था और उनके द्वारा लगातार ग्राम के विकास में हमें हमेशा उनका भरपूर सहयोग मिलता रहा,हम उनके सहयोग से हुए विकास कार्यों के लिये हमेशा उन्हें अपने दिलों में जगह देते रहेंगे, उन्होंने हमारे एक बुलावे पर आकर हमेशा हमारा हर कार्य समय पर पूरा किया, वहीं उन्होंने विधायक से नए समुदायिक भवन एवं ग्राम पंचायत भवन के सामने बाउंड्री वाल हेतु राशि की मांग की, साथ ही साथ उन्होंने विधायक के संज्ञान में लाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बारगरी से गिरहोला जाने का मार्ग जो कि मिट्टी का मार्ग है जिसके लिए पूर्व में 02 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग के बीच सहमति नहीं बन पाने के चलते आज तक सड़क निर्माण का कार्य नहीं हो पाया है, जिससे इन दोनों गांव के बीच आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ,बारिश के दिनों में लोगों की दिक्कतें और भी अधिक बढ़ जाती है। वही ग्राम के उपसरपंच गजेंद्र कुमार के द्वारा ग्राम पंचायत को टेंट कुर्सी पेटी, माइक, मेट एवं अन्य कई सामग्री प्रदान करने के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र यादव ने वर्तमान में प्रदेश की सरकार के द्वारा ग्राम पंचायतों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सरकार के द्वारा इसी तरह के अनेकों विकास कार्य कराए जा रहे हैं पूर्व की सरकारों के द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों में एक से दो काम ही होते थे लेकिन वर्तमान में भूपेश बघेल की सरकार ग्राम पंचायतों की हर समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्यों के निर्माण हेतु समस्याओं के समाधान हेतु राशि स्वीकृत कर रही है। जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सावित्री मनोज मंडावी के द्वारा अपना उद्बोधन देते हुए कहा की प्रदेश सरकार सहित पूर्व विधायक मनोज मंडावी के द्वारा लगातार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया गया, आज वह अगर हमारे बीच होते तो लगातार विकास के कार्य तब तक करते रहते जब तक अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति का विकास ना हो जाए, ग्राम पंचायत अपने आप में शसक्त ना हो जाए, लेकिन आज हमारे बीच में वे नहीं रहे हैं वहीं उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में जो टेंट कुर्सी पंडाल मेंट एवं पेटी प्रदान की गई है वह पूर्व विधायक मनोज सिंह मंडावी की घोषणा थी, लेकिन अचानक उनके चले जाने से उनका यह वादा या घोषणा पूर्ण नहीं हो पाया था ,मेरे चुनाव जीतने के बाद मुझे यह बात याद थी कि सभी पंचायतों को यह सब सामग्री प्रदान की जानी है इसलिए मेरे विधायक बनने के बाद मैंने सभी ग्राम पंचायतों को यह सभी सामग्री दी है और उनके द्वारा किए गए ग्राम पंचायतों में कई घोषणाएं अधूरे थे उन सब को मेरे द्वारा विधायक बनने के बाद पूर्ण करने का शत प्रतिशत कार्य किया जा रहा है, जितनी भी पुरानी घोषणा बच गई थी, उनको मैं पूर्ण करने का काम कर रही हूं और जितनी भी नई मांगे आ रही हैं उनको भी मैं प्रथम सूची में रखकर काम करूंगी, जितने भी मांग सरपंच जी के द्वारा रखी गई है उनको भी मैं जल्द से जल्द पूर्ण करने का काम करूंगी,यह आश्वाशन उन्होंने सभी ग्रामवासियों को दिया ।वही उन्होंने बताया कि जो विवाद पीडब्ल्यूडी और प्रधानमंत्री सड़क विभाग के बीच सड़क निर्माण को लेकर है उसके संबंध भी मैंने संबंधित विभाग मंत्रालय से बात की है जल्द इसका भी समाधान निकल जाएगा एवं जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा और ग्राम वासियों को राहत भी मिलेगी, वही महिला स्व सहायता समूह के द्वारा भी विधायक से ग्राम पंचायत में महिला समूह भवन की मांग की, विधायक ने जल्द ही निर्माण करवाने का आश्वासन दिया ।वहीं विधायक ने आगे अपने संबोधन में कहा कि सरकार हर स्तर पर हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है ,वर्तमान में ग्राम पंचायत बारगरी के लिए एक और नई खुशखबरी सामने आई है जिसमें ग्राम पंचायत बारगरी में 02 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों की पदस्थापना की स्वीकृति मिल चुकी है, जल्द से जल्द स्वास्थ्य कर्मचारी ग्राम में ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे, जिससे ग्रामीणों को घर पहुंच स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी ,उन्हें परीक्षण व उपचार के लिए आसपास के गांव जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, उन्होंने सभी ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाने, गांव के विकास में अपना सहयोग लगातार देने की अपील की, युवाओं को भी अपने कैरियर हेतु अच्छे कार्य करने के सुझाव दिये। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं ग्राम पंचायत के सभी पंच ग्रामीण जन सभी का सहयोग रहा।

Express MPCG