बस्तर की लाइफ लाईन राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में माकड़ी कांकेर के पास पूल हुआ जर्जर मरमत जारी रूट किया गया डायवर्ट देखे कैसे किधर से जाना है…..

कांकेर/ रायपुर से जगदलपुर मार्ग में कांकेर के निकट माकडी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के नादनमारा पुल ( माईल स्टोन 133 किमी ० ) क्षतिग्रस्त होने के कारण तत्काल मरम्मत कार्य की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा उक्त मरम्मत कार्य किया जाना है इस दौरान आज दिनांक 22.07.2023 से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में चलने वाली वाहनों का निम्नानुसार डायवर्सन रहेगा । ( अ ) जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों का रूट माल वाहक बड़ी वाहन 01. जगदलपुर से आने वाली बड़ी वाहनों को : – केशकाल से विश्रामपुरी नगरी धमतरी रायपुर सवारी वाहन ( बस ) 02. जगदलपुर से कांकेर होकर धमतरी जाने वाली बसों को : – कांकेर गोविंदपुर- नंदनमारा कोडेजुँगा- बारदेवरी- देवरी चौक माकड़ी धमतरी- रायपुर ( ब ) रायपुर से जगदलपुर की ओर जाने वाले वाहनों का रूट माल वाहक / बड़ी वाहन 01. रायपुर की ओर से आने वाली वाहनों को : – माकड़ी चौक से देवरी चौक- बारदेवरी- कोड़ेजुंगा कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर कोण्डागाँव सवारी वाहन ( बस ) 02. रायपुर- धमतरी की ओर से आने वाली बसों को : – माकड़ी चौक से देवरी चौक- बारदेवरी कोड़ेजुंगा- कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर बस स्टेण्ड कांकेर कोण्डागाँव जगदलपुर

 

Express MPCG