
यजुवेन्द्र सिंह बैस
किसानों द्वारा फसल के लिए गए ऋण को नहीं पटाने को लेकर जिला सहकारिता बैंक ने हजारों की संख्या में किसानों को डिफाल्टर घोषित कर दिया है… 35947 ऐसे किसान हैं जिन्होंने फसल के लिए जिला सहकारिता बैंक से 122 करोड़ का ऋण लिया था ।।।लेकिन समय में नहीं अदा करने पर बैंक ने सभी किसानों को डिफाल्टर घोषित कर दिया है ..वहीं सभी किसानों को लगातार बैंक द्वारा नोटिस भी जारी किया है… लेकिन अन्न दाताओं ने अब तक लिए गए कर्ज को चुकाया नही हैं.. वंही इस मामले को लेकर किसान संघ के अध्यक्ष ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के चलते ही किसानों को काफी नुकसान हुआ था… जिसके कारण ही किसान कर्ज को अदा नही कर पाए हैं..ऐसे में प्रदेस सरकार से गुजारिश कर रहे हैं कि जो कर्ज लिया गया है उसे सरकार माफ कर दे.. साथ ही कहा हैं की जो फसल ख़राब हुई हैं.. उस नुकसान का भी आंकलन सम्भधित विभाग से कराया जाए..इधर 35947 किसानों द्वारा लिए 122 करोड के ऋण को लेकर जिला सहकारिता विभाग के सीइओ ने कहा कि नोटिस जारी किया जा रहा है …और धारा 84 के तहत कार्यवाही भी की जा रही हैं…
