यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। ज्ञात हो कि दिनांक 16.07.2023 को प्रार्थिया अपने मकान में शाम को ताला लगाकर रानसरगीपाल गई हुई थी कि दिनांक 17.07.2023 को पड़ोस में रहने वाली महिला ने प्रार्थिया को फोन करके उसके मकान का ताला टूटने की बात बताने पर प्रार्थिया घर आकर देखने पर मकान का ताला टूटा हुआ था तथ घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा एवं आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था जिसमें रखा सोने का मंगलसूत्र व नगदी रकम 8,000/- रूपये तथा पर्स में रखा एसबीआई. व बड़ौदा बैंक का एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान संदिग्ध आरोपियों का घटना के पूर्व घटना स्थल के आसपास होना पाया गया था जिस आधार पर थाना लाकर पुछताछ किया गया जिस पर आरोपियों द्वारा जुर्म कबूल करना बताये। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम भेजकर प्रकरण के आरोपियों से प्रकरण में चोरी गये सोने के जेवरात गवाहों के व नगदी रकम 2,000/-रूपये आरोपियों के पास से दो नग एंड्राइड मोबाईल व घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड को गवाहों के समक्ष जप्त कर उक्त अपराध धारा में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।
