यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
ग्रामीण युवको को 2019-2020 में शिक्षा विभाग कांकेर में भृत्य एवं चपरासी के पद पर शासकीय नौकारी लगाने के नाम पर आरोपी शासकीय सेवक शिक्षा विभाग कांकेर मे सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदस्थ विमल कुमार जैन द्वारा कुल 11 लाख 48 हजार रूपये धोखाधड़ी किया नौकारी नही लगने पर प्रार्थी एवं ग्रामीण युवको के द्वारा पैसा वापस मांग करने पर प्रार्थी प्रीतराम नेताम के साथ आरोपी विमल कुमार जैन जातिगत् गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध के 246/2022 धारा 420, 294, 506 भादवि 3(1)(s) एससी/एसटी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता की ध्यान रखते हुये आरोपी की तलाश की जा रही थी आरोपी विमल को मुखीबर की सूचना पर ग्राम सियानमरा गुंडरदेही जिला बालोद में दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
